इस पहेली को हल करने के प्रयास में मुझे एक घटना याद आ गयी,
दो दोस्त आपस में उलझे हुये थे, शायद उन्हें कुछ लगी हुई थी ।
पहले ने कहा, " अगर मैं चाहूँ तो, तुम्हारे ऊपर पेशाब भी कर दूँ और तू भीगेगा भी नहीं !"
दूसरा उखड़ गया, " भला ऎसा कैसे हो सकता है ?"
हो सकता है.. नहीं हो सकता है कि तू तू मैं मैं चलने लगी, दस बीस तमाशबीन इकट्ठे हो गये ।
पहले ने कहा, " चाहे तो शर्त लगा ले ।"
दूसरा भड़क गया, " ऎसी अनहोनी पर शर्त क्यों लगा लूँ ?"
अब शर्त लगा ले..  और शर्त क्यों लगा लूँ.. की नोंक-झोंक चलने लगी ।
किसी ने सुझाया, अरे आज़मा ले भाई , शर्त लगाने में क्या जाता है ?
जो हारेगा , आख़िर उसी को पैसा भी तो भरना पड़ेगा कि नहीं ?
बीस रूपये की शर्त लग गयी । अगर तू पेशाब में भीग गया तो बीस रूपये तेरे, वरना तुम्हें बीस रूपये देने पड़ेंगे । चल ठीक है, चल ठीक है ! पहला उसे कोने में ले गया, और उसके ऊपर झर झर मूत दिया । दूसरा सिर से पाँव तक तर हो गया ।
पर, वह खुशी से चीख उठा, " देखो देखो, मैं तो पूरा भीग गया ! "
जनता ने देखा, सबने देखा, हर आते जाते ने देखा और उसके पक्ष में खड़ी हो गयी, " भई तू शर्त हार गया है, चल इसे बीस रूपये दे ।" पहले ने कहा, " मैं कब कह रहा हूँ कि, मैं जीत गया ?  यह ले अपने बीस रूपये ! " उपस्थित भीड़ ने मज़ा लिया और चले गये अपने अपने रास्ते ।

उनकी यारी न टूटी, शाम को दोनों अपनी रोज की तलब ख़ारिज़ करने को इकट्ठे हुये ।
दूसरे ने पूछा, " यार यह बता कि तुमने यह कैसे सोच लिया कि तेरी हरकत से मैं नहीं भीगूँगा ।"
पहले ने शाँति से ज़वाब दिया, " मैं जानता था कि तुम क्या कोई भी भीग जायेगा ।"
दूसरा चौंका, " फिर ? "
पहले ने कहा, " यार यह बता कि तुमको ताव दिलाया और इतना मज़मा इकट्ठा हो गया, और तू भी सराबोर हो गया कि नहीं ? " दूसरा हँसा, " इससे तुम्हें क्या फायदा हुआ ।"
पहले ने कहा कि, " फायदा नुकसान मैं नहीं जानता । 
तू यह बता कि बीस रूपये में यह डील क्या बुरी रही ? "  ACapture

मैं जानता हूँ, भाई कि इस पोस्ट से लम्बी यह  टिप्पणी सार्थक  नहीं है, और यहाँ माडरेशन भी लगा है । फिर भी, इस साझा मँच पर एक  पाठक के नाते अपनी निरर्थक बात  भी कहने का अधिकार तो है, ही !

अब इस पहेली का हल सोचता हूँ । उत्तर सही लगेगा, तो टिप्पणी बक्से का दुबारा उपयोग करूँगा ।
आपकी टैगलाइन
" इस ब्लॉग पर लिखी बातों का मेरी विचारधारा से मेल खाना आवश्यक नहीं है,यहाँ लिखी बातें विभिन्न दृष्टिकोणों से सोचने का परिणाम हैं . अत: किसी प्रकार का पूर्वाग्रह न रखें ! " से बल मिला सो साहसपूर्ण यह टिप्पणी चेंप रहा हूँ ।

बाँटो और दुआयें लो
  • Facebook
  • Twitter
  • MySpace
  • Digg
  • del.icio.us
  • Technorati
  • IndianPad
  • Google Bookmarks
  • Live
  • RSS
  • Yahoo! Buzz